Jabalpur News : NSUI कार्यकर्ताओं को एसड़ीएम नेअपराधी बताते हुए 25 हजार का बॉन्ड भरने का भेजा नोटिस, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

jabalpur news

Jabalpur News : जबलपुर लोकसभा चुनाव में अपराधियों से पुलिस-प्रशासन बॉन्ड भरवा रही हैं। अपराधियों और बदमाशों के साथ अब एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को भी अपराधी बताकर बॉन्ड का नोटिस भेजा जा रहा हैं। जिला अध्यक्ष समेत कई एनएसयूआई पदाधिकारियों को अपराधिक व्यक्ति बताते हुए 25000 का बांड भरने के आदेश के खिलाफ आज एनएसयूआई के कार्यकर्ताओ के साथ जिला अध्यक्ष कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस बाबत अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए बताया कि उन्हें बेवजह अपराधिक व्यक्ति बताकर इस तरह से बॉन्ड भरने की नोटिस भेजा गया है।

क्या है पूरा मामला

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सचिन रजक का कहना हैं कि उनके खिलाफ एक भी आपराधिक मामला नहीं है। जो कुछ भी मामले हैं, वह सारे राजनीतिक है। ऐसे में उन्हें अपराधी बात कर 25 हज़ार का बॉन्ड भरवाना एक तरह से तुगलकी फरमान है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आदेश पर तत्काल रोक लगाई जाए। वरना एनएसयूआई पूरे शहर में पोस्टर लगाकर इस तरह के फरमान का विरोध करेगा और आने वाले समय में इस चीज को लेकर पूरे शहर में आंदोलन करेगा।

jabalpur news

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं को अपराधी बताते हुए 25 हजार के बॉन्ड भरने का यह लेटर रांझी एसडीएम द्वारा जारी किया गया है। जिसमें 25 हजार के बॉन्ड की राशि भरने की अंतिम तारीख 3 अप्रैल थी। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सचिन रजक का कहना है कि सिर्फ बंद ही नहीं बल्कि रात के 2 बजे तक पुलिस वाले उनके घर में घुसकर उन्हें परेशान कर रहे हैं।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”930656588″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews