पेट्रोल डालकर आग लगाने से पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने युवक को लिया हिरासत में

पेट्रोल डालकर आग लगाने से पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने युवक को लिया हिरासत में

जबलपुर,संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) कलेक्ट्रेट में आज उस समय हंगामा मच गया जब एक युवक पेट्रोल से भरी बोतल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर से मिलने की फरियाद लगाई पर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी दौरे पर शहर से बाहर थे यह सुनते ही युवक आक्रोश में आ गया और पेट्रोल से भरी बोतल को अपने ऊपर उड़ेल लिया युवक आत्महत्या करने के लिए अपने ऊपर आग लगता पर उससे पहले वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़े…भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग कब से, जानें

[dgv_vimeo_video id=”708752410″]

बताया जा रहा है कि युवक अधारताल निवासी है और उसका नाम आकाश है, आकाश ने बताया कि अधारताल थाने में उसने शिकायत दी थी पर उसकी शिकायत पर कार्यवाही लंबे समय से अटकी हुई थी, कई चक्कर थाने के लगा चुका था इसी से नाराज होकर अखिल कार आकाश कलेक्टर के पास अपनी फरियाद लेकर आया था पर कलेक्टर के ना मिलने से वह खफा हो गया और आत्महत्या करने के लिए अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया, फिलहाल मौके पर पहुंची ओमती थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई है जहां उससे पूछताछ कर रही है,इधर कलेक्ट्रेट परिसर में हुए इस वारदात के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews