
BHOPAL COLLAGE GIRL mystery
Jabalpur News : जबलपुर के पाटन में आज तड़के सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई, महिला का नाम प्रीति बर्मन बताया जा रहा है जो कि मंगलवार की दोपहर से अपने घर से लापता थी, आज तड़के सुबह पाटन थाना अंतर्गत चौधरी मोहल्ला के जंगल में महिला का शव मिला। महिला के शरीर में कई चोट के निशान भी पाए गए हैं, जबकि उसका मंगलसूत्र भी टूटा हुआ मिला है। सूचना मिलने के बाद पाटन थाना पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह बघेल और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए पाटन स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, प्रीति बर्मन का करीब 8 साल पहले लमहेटा घाट में रहने वाले हरिओम बर्मन से विवाह हुआ था मृतका की एक 7 साल की बेटी भी है। कुछ दिनों से प्रीति बर्मन अपने मायके में ही रह रही थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर किराना का सामान लेने के लिए वह पाटन गई थी और फिर उसके बाद लौट कर घर नहीं पहुंची इसके बाद परिवार वालों ने काफी देर तक उसे तलाश किया और फिर मंगलवार की रात को उसकी गुमशुदगी की शिकायत की।
फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है प्रथमदृष्टया पुलिस की मार रही है कि संभवत महिला की हत्या की गई है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
