Jabalpur News : भाजपा नेता को शहडोल पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें किस मामले में

Jabalpur News : भाजपा नेता को शहडोल पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें किस मामले में

जबलपुर,संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) छोटी ओमती  निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का पूर्व नगर अध्यक्ष सैयद आजाद अली को आज जबलपुर पुलिस (jabalpur) की मदद से शहडोल पुलिस ने गिरफ्तार किया है, बताया जा रहा है कि गिरफ्तार भाजपा नेता आजाद अली (BJP leader Azad Ali) की गिरफ्तारी इनोवा कार में नकली नंबर प्लेट लगाकर अवैध शराब की तस्करी के मामले में की गई है।

यह भी पढ़े…ट्रेन से आपने कभी की है श्री रामायण यात्रा? IRCTC का ये स्पेशल टूर दे रहा आपको मौका

शहडोल से आई पुलिस टीम के एस.आई ने बताया कि वर्ष 2020 में शहडोल के खैरा थाना क्षेत्र में एक इनोवा कार में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी गई थी जिसकी कीमत करीब 13 लाख 50 हजार रुपए थी,जिस इनोवा कार में अवैध शराब पकड़ी गई थी उसमें नंबर एमपी 21 बीए 1105 लिखा हुआ था पुलिस ने जांच की तो ज्ञात हुआ कि इनोवा कार में जो नंबर लिखा हुआ था वह फर्जी है जबकि असली नंबर MP 29 HA 8900 है, जो जक्शन होटल के नाम पर दर्ज है।

[dgv_vimeo_video id=”706488058″]

यह भी पढ़े…जबलपुर के शक्ति भवन में आज मध्य प्रदेश विद्युत विभाग का मंथन शुरू हुआ

पुलिस ने आगे तफ्तीश की तो क्या जानकारी लगेगी उक्त वाहन एक अनुबंध के तहत बीजेपी नेता सैयद आजाद अली को दे दिया गया था, शहडोल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 465 482 483 34 एवं 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था| इसी में वाहन मालिक के रूप में सैयद आजाद अली को गिरफ्तार कर शहडोल ले जाया गया है, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ओमती पुलिस के साथ शहडोल पुलिस आज दोपहर में बीजेपी नेता सैयद आजाद अली के घर पहुंची घर पर सैयद आजाद अली बालों में डाई लगा कर बैठा हुआ था पुलिस पहुंची तो उसने बोला कि सिर धोकर आता हूं इसके बाद वह घर के अंदर घुस गया और वापस नहीं निकला।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews