Jabalpur News: बिजली खंभे में शॉर्ट सर्किट, आग से विस्फोट, दहशत में लोग, Video Viral

Jabalpur News: बिजली खंभे में शॉर्ट सर्किट, आग से विस्फोट, दहशत में लोग, Video Viral

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) के गढ़ा थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर मंगलवार की रात अचानक ही बिजली के खंभे में शार्ट सर्किट (shirt circuit) के चलते आग लगी। इस आग (fire) से लगातार विस्फोट (blast) हो रहा था। जिसके चलते आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया। इधर शार्ट सर्किट के बीच स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग और गढ़ा थाना पुलिस को सूचना दी। घंटों बीत जाने के बाद भी मौके पर पुलिस (police) और दमकल विभाग का अमला नही पहुंचा।

बताया जा रहा है कि त्रिपुरी चौक के पास स्थित बिजली के खंभे में अचानक ही आग लग गई। धीरे-धीरे यह आग ने विकराल रूप ले लिया। लिहाजा इसके चलते आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। आनन-फानन में कुछ लोगों ने दमकल विभाग को बिजली के खंभे में भीषण आग लगने की सूचना दी।

Read More: Transfer: MP के इस विभाग में हुए थोकबंद तबादले, देखें लिस्ट

जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने बिजली के कनेक्शन को काटते हुए खंबे में लगी आग को बुझाया। बताया यह भी जा रहा है कि अगर समय रहते खंबे में लगी आग को नहीं बुझाया जाता तो यह आग आसपास के घरों तक पहुंच सकती थी। जिसके चलते एक बड़ा हादसा भी हो सकता था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews