
Jabalpur News : जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र में पदस्थ सब इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने अन्य साथी पुलिसकर्मियों के साथ सड़क किनारे दुकान को लात मार कर तोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह ने दुकान संचालक पियूष सोनकर से 20000 रुपए की डिमांड की थी।
क्या है पूरा मामला
पीयूष सोनकर ने जब सब इंस्पेक्टर से कहा कि वह गरीब है दिन भर में दो 400-500 ही कमा पता है ऐसे में इतनी सारी रकम कहां से वह लेकर आए। पीयूष की सभी दलीलों को नजरअंदाज करते हुए सब इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा और सड़क किनारे लगी दुकान को तोड़ दिया। सब इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह की करतूत का यह वीडियो अब सामने आया है जिसको लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने सीएसपी गोरखपुर को जांच के निर्देश दिए हैं।
पीयूष सोनकर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को लिखित में शिकायत देते हुए बताया कि गोरखपुर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह 4 तारीख को उसकी दुकान में आया और 20000 की डिमांड की, पीयूष ने जब यह कहा कि उसके पास इतने रुपए नहीं है तो नाराज होकर चंद्रभान ने लात मार कर उसकी दुकान तोड़ दी। सब इंस्पेक्टर की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
इधर घटना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने गंभीरता से लिया है उन्होंने बताया कि फरियादी ने कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सौंप हैं जिसकी जांच सीएसपी से करवाई जा रही है। जांच के दौरान अगर पाया जाता है कि सब इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों ने फरियादी के साथ अभद्रता की थी तो निश्चित रूप से उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”934940876″]
