jabalpur news : मेखला रिसोर्ट हत्याकांड के आरोपी पर एसपी ने किया ईनाम घोषित

jabalpur news : मेखला रिसोर्ट हत्याकांड के आरोपी पर एसपी ने किया ईनाम घोषित

mekhla resort murder case : जबलपुर के तिलवारा थाना अंतर्गत मेखुल रिसोर्ट के कमरा नंबर 5 में शिल्पा झरिया की हत्या करने वाले आरोपी अभिजीत पाटीदार पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। इसके अलावा पुलिस को आरोपी से जुड़े कुछ अहम सुराग भी मिलें हैं।

जबलपुर एस.पी का कहना हैं कि जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा। शिल्पा की ब्लेड से गला और हाथ काटकर हत्या करने वाला आरोपी अभिजीत पाटीदार लगातार पुलिस को चकमा देकर भाग रहा हैं ,लिहाजा जबलपुर एस.पी सिद्धार्थ बहुगुणा ने हत्या के आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हैं। जबलपुर एस.पी का कहना हैं कि आरोपी से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने आरोपी पर किया इनाम घोषित

आरोपी ने हत्या करने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया गया। जिसमे उसने अपना नाम अभिजीत पाटीदार बताया गया। पुलिस इस आरोपी की तलाश में मध्यप्रदेश के अलावा बिहार, गुजरात और महाराष्ट्र में जुट गई है लेकिन अभी पुलिस के हाथ कुछ भी नही लगा है। लिहाजा पुलिस खाली हाथ ही वापस लौट आई, ऐसे में अब एस.पी ने आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews