रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर छात्रों ने दिया ज्ञापन, जानें पूरा मामला

रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर छात्रों ने दिया ज्ञापन, जानें पूरा मामला

Jabalpur News : जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की अनियमितताओं को लेकर देवेंद्र छात्रावास के छात्र-छात्राओं एवं रानी दुर्गावती की छात्रों एवं छात्र संगठन के द्वारा एक ज्ञापन कुलपति के नाम सौंपा गया। छात्र-छात्राओं ने कुलपति एवं विद्यालय प्रबंधन को जगाने का प्रयास किया है।

छात्र नेताओं ने लगाए आरोप

छात्र संगठन के छात्र नेताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय में लगातार भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है वही लगातार अनियमितताएं हो रही है पर कई बार ज्ञापन और शिकायत के बाद भी अभी तक विश्वविद्यालय प्रबंधन के द्वारा मामले में किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही वहीं कुछ विभाग तो ऐसे हैं जोकि मान्यता प्राप्त नहीं है कृषि विभाग के कोर्स की फीस ₹60000 छात्राओं को देनी पड़ रही है पर उसकी मान्यता नहीं है उसके बाद भी विश्वविद्यालय में कोर्स कराए जा रहा है।

छात्रों ने सद्बुद्धि के लिए कराया हवन

वही छात्र छात्राओं को मूलभूत सुविधाएं भी विश्वविद्यालय में नहीं मिल रही है जिसके कारण लगातार उनके द्वारा आंदोलन किया जा रहा है इसके बाद भी अभी तक मामले में किसी भी प्रकार की कार्रवाई विश्वविद्यालय प्रबंधन के द्वारा नहीं की गई है इसलिए विश्वविद्यालय की सद्बुद्धि के लिए छात्र छात्राओं के द्वारा सद्बुद्धि हवन किया गया है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”790017894″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews