Jabalpur News : मेट्रो बस चलाते समय चालक को आया दिल का दौरा, वाहन को मारी टक्कर, तीन घायल

Jabalpur News : मेट्रो बस चलाते समय चालक को आया दिल का दौरा, वाहन को मारी टक्कर, तीन घायल

Jabalpur Accident News : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है जहाँ मेट्रो बस के चालक को वाहन चलाते समय दिल का दौरा पड़ने से मौके पर मौत हो गई है। बस ड्राइवर का नाम देवीशरण पाल बताया जा रहा है। वहीं यह बस दमोह नाका से बरेला मार्ग पर चलती थी।

यह है पूरा मामला

बता दें कि दमोह नाका पर आधारताल से रानीताल जा रही मेट्रो बस के ड्राइवर को करीब 11 बजे हार्ट अटैक आ गया। जिस कारण से बस अनियंत्रित हो गई। इस दौरान बस ने कार को टक्कर मारी और कार के आगे बाइक पर सवार को टक्कर लगी और वह बुरी तरह से घायल हो गया। बस ने एक ई-रिक्शा को भी रौंद दिया। किसी तरह बस को रोका गया। इस दौरान दमोहनाका क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस की सवारी भी घबरा गई। लोगों ने देखा कि मेट्रो बस का चालक सीट में बेसुध पड़ा था। करीब जाकर लोगों ने देखा तो बस चालक की सांसें थम चुकी थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें दो बच्चे हैं, जिसे उपचार के लिए मेट्रो अस्पताल भेजा गया है। दो अन्य लोगों को मामूली चोट आई है।

सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मेट्रो बस क्रमांक एमपी 20 पीए 0764 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक दमोह नाका में गाड़ी एक्सीडेंट कर दी है एक ऑटो और मोटर साइकिल जिसमें कई लोग घायल हो गए है और घायलों को मेट्रो अस्पताल लाया गया। और जो बस ड्राइवर था वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसको इलाज के लिए मेट्रो अस्पताल लेकर आए तो यहाँ पर डॉक्टर ने मृत घोषित बताया। तो कयास लगाए जा रहे है कि बस चलाते ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ने से यह हादसा हुआ है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”777259810″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews