Jabalpur News : ऑटो के नियम विरुद्ध संचालन पर हाई कोर्ट हुआ सख्त, सरकार के द्वारा प्रस्तुत जवाब पर जताया असंतोष

mp high court

final decision on the candidature and eligibility of men in nursing college

Jabalpur High Court News : जबलपुर हाईकोर्ट ने नियम विरुद्ध आटो संचालन के मामले में राज्य शासन द्वारा प्रस्तुत जवाब पर असंतोष जताने के बाद जिले का यातायात विभाग एक बार फिर सक्रिय हो गया है जिसको लेकर गौर पुलिस ने सडक़ों पर धमाचौकड़ी मचाने वाले ऑटो को अपने कब्जे में लेकर लगभग दस ऑटो को थाने में जप्त करने की कार्रवाई की गयी। वही कई ऐसे वाहन जो मुख्य मार्ग पर खडे होकर मार्ग को अवरूद्व करने का काम कर यातायात प्रभावित कर रहे है उनकी जप्ती कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया।

यह है मामला

हाईकोर्ट के सख्त एतराज के बाद पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ बहुगुणा द्वारा यातायात विभाग को यातायात में बाधक बन रहे वाहनों सहित बगैर परमिट के चल रहे ऑटो पर कार्रवाई के निर्देश दिये थे जिसके चलते गौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला। गौरतलब है कि जबलपुर में ऑटो चालकों की धमाचौकड़ी पर हाई कोर्ट ने नियम विरुद्ध आटो संचालन के मामले में राज्य शासन द्वारा प्रस्तुत जवाब पर असंतोष जताया है।

ओपन कोर्ट में तल्ख टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने कहा कि परिवहन सचिव, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर और आरटीओ जबलपुर अपने कर्तव्य निष्पादन में असफल रहे हैं। हाईकोर्ट के स्पष्ट रूप से पूछने पर सरकार की ओर से अभिवचन दिया गया कि आज से हर दिन 150 अवैध रूप से संचालित व ओवरलोड आटो पकड़े जाएंगे। जिसके पश्चात कार्रवाई को अमलीजामा पहनाया गया तो ऑटो चालकों में हडक़म्प की स्थिति निर्मित हो गयी।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews