Jabalpur News : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ससुरालियों पर दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने के आरोप

Jabalpur News : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ससुरालियों पर दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने के आरोप

Jabalpur News : जबलपुर में एक नवविवाहिता को दहेज के लिए ससुराल वालों ने इतना प्रताड़ित कर दिया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, महिला के मायके वाले इसे हत्या करार दे रहे हैं। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

दर असल पूरा मामला गोहलपुर थाना क्षेत्र के संजीवनी नगर न्यू रामनगर का है जहाँ रहने वाली एक विवाहित युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई । महिला के मायका पक्ष का आरोप है कि उसे मारकर पंखे पर लटका दिया गया है।

महिला के परिजनों का यह भी आरोप है कि महिला का पति चार पहिया वाहन और सोना चांदी एवं अन्य दहेज की मांग करते हुए महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जा रहा था रात में पति पत्नी का विवाद हुआ, फोन आया कि अपनी लड़की को ले जाओ महिला के पिता ने कहा कि ठीक है हम लोग निकल गये है ले जायेंगे आकर थोड़ी देर बाद पड़ोसी ने फोन पर कि तुम्हारी लड़की ने फांसी लगा ली है।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गोहलपुर पुलिस ने जांच कर मर्ग कायम करते हुए शव को पीएम के लिए मेडिकल रवाना कर दिया है। पुलिस का कहना है कि चूँकि महिला नव विवाहिता थी, इसलिए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पीएम कराया जायेगा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जैसी पीएम रिपोर्ट आएगी और परिजनों एवं पड़ोसियों के कथन होंगे उस आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”829387931″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews