Jabalpur News : दिनदहाड़े रिटायर्ड अधिकारी के घर पर चोरों ने बोला धावा, जाँच में जुटी पुलिस

jabalpur crime news

Jabalpur News : विजय नगर के टाउनशिप कचनार बरसाना में 17 अगस्त को दिन दहाड़े लग्जरी कार में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से आज तक चोरों का पता नही चल पाया है। हालांकि जबलपुर पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज हाथ लगें है जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

यह है मामला

दरअसल, एमपीईबी से रिटायर्ड अधिकारी अरविंद श्रीवास्तव अपनी पत्नी के साथ शहर से बाहर गए हुए थे। खाली घर पर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया है। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिस कार में बैठकर चोर आए थे वह उत्तरप्रदेश रजिस्टर्ड है। विजय नगर थाना के कचनार बरसाना में बंगले नंबर 31 और 3 अरविंद श्रीवास्तव का है, जहां वह अपनी पत्नी के साथ बाहर रहते है।

17 अगस्त को दिन दहाड़े एक कार जिसका नंबर UP14- CD- 4245 है वह मुख्य गेट से अंदर आती है, और सीधे अरविंद श्रीवास्तव के बंगले के सामने आकर रुकती है। कार से दो व्यक्ति उतरते है। बंगले का गेट खोलकर अंदर चले जाते है। ड्राइवर कार में ही बैठा रहता है। चोर करीब डेढ़ से दो घंटे बाद हाथों में कुछ समान लेकर बाहर आते है। और फिर कार में बैठकर बड़ी आसानी से टाउनशिप से बाहर चले जाते है। विजय नगर थाना पुलिस अब नंबर के अधार पर कार की तलाश कर रही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”858356079″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews