Jabalpur News : BJP नेता की हत्या के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur News : BJP नेता की हत्या के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur News : जबलपुर में रविवार की रात को भाजपा नेता कंचन सिंह यादव की हत्या करने के मामले में मझौली थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। बताया जा रहा है कि कुछ माह पहले हुए पंचायती चुनाव के दौरान मृतक और आरोपियों के बीच जमकर विवाद हुआ था, और इसी विवाद का बदला लेने के लिए रविवार की रात मृतक और आरोपी के परिवार वाले आमने-सामने आ गए।

घटना में भाजपा नेता और ग्राम लोहारी के सरपंच राहुल यादव  के पिता कंचन के पेट में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कंचन सिंह यादव की हत्या करने के आरोप में मझौली थाना पुलिस ने सर्वेश सिंह, आनंद सिंह और आयुष सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि सानंद सिंह मेडिकल कालेज में भर्ती है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम लोहारी के सरपंच राहुल यादव रंगपंचमी की रात किसी काम से गए थे और रात को लौटते समय जैसे ही गांव पहुंचे तो रास्ते में सानंद सिंह और आनंद सिंह बंदूक लेकर खड़े थे, दोनों ने आवाज देकर गाड़ी रोकी और जान से मारने की धमकी दी, इस बीच दोनों का विवाद शुरू हो गया और आनंद ने अपनी बंदूक से कंचन सिंह यादव के ऊपर फायर कर दिया। गोली लगते ही कंचन सिंह मौके पर ही गिर गए। इस बीच आयुष सिंह और सर्वेश सिंह भी लाठी डंडा लेकर पहुंच गए और मारपीट करने लगे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews