Jabalpur News : धू-धू कर जला ट्रक, ड्राइवर और कंडक्टर ने ट्रक से कूदकर बचाई अपनी जान

ट्रक में आग लगने के चलते जबलपुर और तेंदूखेड़ा का मार्ग करीब डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
jabalpur news

Jabalpur News : दमोह से जबलपुर तरफ आ रहे एक ट्रक में अचानक ही आग लग गई घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है जब ट्रक 27 मील के पास पहुंचा तभी अचानक ही ट्रक के बोनट से धुँआ निकलना शुरू हो गया। ड्राइवर जब तक कुछ समझ पाता तब तक ट्रक में भीषण आग लग चुकी थी। ड्राइवर और कंडक्टर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि ट्रक में टायर लोड थे, जिसे कि ड्राइवर दमोह से जबलपुर तरफ लेकर आ रहा था। 27 मील के पास जैसे ही ट्रक पहुंचा तभी अचानक उसमें आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही इस घटना की जानकारी पाटन और तेंदूखेड़ा पुलिस को दी दोनों ही थाने की पुलिस के साथ दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर ट्रक में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह से जल चुका था।

ट्रक में आग लगने की वजह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि संभवता शॉर्ट सर्किट के चलते ही यह घटना हुई है। ट्रक में आग लगने के चलते जबलपुर और तेंदूखेड़ा का मार्ग करीब डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews