Jabalpur News : बरगी बांध के दो और गेट खोले गये, नौ गेट से छोड़ा जा रहा 76 हजार 986 क्युसेक पानी

कार्यपालन यंत्री के मुताबिक बरगी बांध से जल निकासी की मात्रा बढाने से नर्मदा नदी के घाटों पर वर्तमान जलस्तर से 8 से 10 फुट की बढ़ोतरी होगी । उन्होंने जन साधारण से घाटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का अनुरोध करते हुये बताया कि बांध में वर्षा जल की आवक को देखते हुये इससे पानी छोड़ने की मात्रा कभी भी बढाई या घटाई जा सकती है।
Bargi Dam

Jabalpur News : रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने आज शनिवार 3 अगस्त की शाम 5 बजे इसके दो और गेट खोलकर जल निकासी की मात्रा बढ़ा दी गई है । अब बांध 21 में से नौ गेट खोल दिये गये हैं और सभी नौ गेटों को औसतन 1.72 मीटर ऊंचाई तक खोलकर इनसे लगभग 76 हजार 986 क्युसेक (2 हजार 180 क्युमेक) पानी छोड़ा जा रहा है।

82.77 फीसदी भर चुका है बरगी बांध

जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम 5 बजे के पहले बांध के 1.07 मीटर औसत ऊंचाई तक खुले सात गेटों से 35 हजार 562 क्युसेक (1007 क्युमेक) पानी की निकासी की जा रही थी, कार्यपालन यंत्री बरगी बांध अजय सूरे ने बताया कि शनिवार 3 अगस्त को शाम 5 बजे बांध का जल स्तर 420.65 मीटर पहुँच गया था और बांध 82.77 फीसदी भर चुका है। बरगी बांध का पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर है।

बांध से कुल 2 हजार 368 क्युमेक (83 हजार 626 क्युसेक) पानी छोड़ा जा रहा

उन्होंने बताया कि शाम 5 बजे की स्थिति में बांध में 2 हजार 928 क्युसेक पानी प्रवेश कर रहा है। सूरे के मुताबिक बरगी बांध से जल निकासी की मात्रा बढाने का निर्णय इसके जलग्रहण क्षेत्र में अतिवर्षा की संभावना को देखते हुये लिया गया है। उन्होंने बताया कि बांध के जलद्वारों के अलावा इसकी दाईं तट नहर पर स्थित जल विद्युत उत्पादन इकाई के माध्यम से भी 188 क्युमेक पानी की निकासी हो रही है और इसे मिलाकर बांध से कुल 2 हजार 368 क्युमेक (83 हजार 626 क्युसेक) पानी छोड़ा जा रहा है।

नर्मदा नदी के घाटों पर वर्तमान जलस्तर से 8 से 10 फुट की बढ़ोतरी होगी

कार्यपालन यंत्री के मुताबिक बरगी बांध से जल निकासी की मात्रा बढाने से नर्मदा नदी के घाटों पर वर्तमान जलस्तर से 8 से 10 फुट की बढ़ोतरी होगी । उन्होंने जन साधारण से घाटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का अनुरोध करते हुये बताया कि बांध में वर्षा जल की आवक को देखते हुये इससे पानी छोड़ने की मात्रा कभी भी बढाई या घटाई जा सकती है।

[dgv_vimeo_video id=”994515991″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews