
Jabalpur News : जबलपुर के ग्राम सलैया स्थित गौर नदी पुल पर सोमवार की दोपहर दो युवक ट्रेक्टर ट्राली सहित नदी में बह गए। दोनों ही युवक परतला गांव के रहने वाले है जो कि किसी काम से ट्रैक्टर में सवार होकर सलैया गांव जा रहे थे। नदी में बहे दोनों युवक के नाम सौरभ चौधरी और राजा चौधरी बताए जा रहे हैं।
यह है पूरा मामला
स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर में सवार दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे। जब यह लोग पुल पार कर रहे थे और दौरान ग्रामीणों में काफी इन्हें रोका भी लेकिन शराब के नशे में धुत यह लोगों ने किसी की बात नहीं मानी और पानी का तेज बहाव होने के कारण बाद भी ट्रैक्टर ट्राली को पानी के तेज बहाव के बीच से निकालने लगे। थोड़ी ही दूर जाने के बाद राजा और सौरभ ट्रैक्टर सहित पानी में बह गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत ही बरेला थाना पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर थाना प्रभारी अनिल कुमार पहुंचे और एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम की मदद से दोनों ही युवकों की तलाश में जुट गए। पानी का अधिक बहाव होने के कारण सोमवार की शाम तक नदी में बहे दोनों ही युवकों का पता नहीं चल पाया है। अब मंगलवार की सुबह फिर से पानी में बह दोनों युवकों को तलाश किया जाएगा।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”845939732″]
