Jabalpur News : किसानों के लिए फिर आफत बनी बेमौसम बारिश, फसलों को भारी नुकसान

Jabalpur News : किसानों के लिए फिर आफत बनी बेमौसम बारिश, फसलों को भारी नुकसान

Jabalpur Rain And Hail Fell News : प्रदेश के अन्य जिलों की तरह जबलपुर में भी बेमौसम का दौर लगातार जारी है अभी जबलपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरे। वहीं मझौली क्षेत्र के आधा दर्जन गांव खबरा, हटोली, नंदग्राम, कुसगमा, मंधरा, सुनवानी, दोनी सहित पटोरी में दोपहर अचानक ओलावृष्टि हुई। इससे खेतों में खड़ी और कटकर रखी हुई फसल को नुकसान हुआ है।

ओलावृष्टि से खड़ी फसल बर्बाद

बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से किसान परेशान थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर ने बारिश से प्रभावित गांव में सर्वे के निर्देश एसडीएम और तहसीलदार को दिए थे। इसी बीच आज एक बार फिर मझौली-पाटन एवं उसके आसपास लगे आधा दर्जन गांवों में अचानक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, यह ओलावृष्टि लगातार 5 मिनट तक चलती रही जिससे कि खेत में खड़ी फसल एवं कट चुकी फसल का नुकसान होना किसानों के लिए चिंता का सबब बन गया है।

[dgv_vimeo_video id=”811790161″]

मुआवजा दिलाने की मांग की

अन्नदाता पहले ही बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि की मार झेल चुका है, एक बार पुनः यह ओलावृष्टि एवं बेमौसम की बारिश उसके जख्मों पर नमक डालने जैसा काम कर रही है। मझौली से लगे ग्राम खबरा, हटोली, नंदग्राम को कुसगमा मंधरा सुनवानी, दोनी ,पटोरी में तेज ओलावृष्टि हुई जिससे की खेत में खड़ी गेहूं की फसल एवं कट चुकी फसल के नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने शासन प्रशासन से जल्द ही ओलावृष्टि में खराब हुई फसलों का सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”811790483″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews