
Jabalpur News : जबलपुर जिले के वेयरहाउस संचालकों ने क्षेत्रीय संचालक मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। जहां वेयरहाउस संचालकों का कहना है कि लंबे समय से उनका भुगतान नहीं किया जा रहा जिसके कारण वह परेशान है एफसीआई के द्वारा उनके गोदाम में रखा हुआ माल निकालने के लिए कहा जा रहा है। वही वेयर हाउस संचालक जब इसका विरोध करते हैं तो उन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया जाता है जिसको लेकर आज संभागीय अधिकारी को ज्ञापन दिया गया है और कहा गया है कि ब्लैक लिस्ट वेयरहाउस को क्लीन चिट दी जाए और वेयरहाउस संचालकों के बीते कई वर्षों से पेंडिंग पड़े भुगतान को दिया जाए।
यह है पूरा मामला
मामले में वेयरहाउस संचालक संदीप शर्मा ने बताया कि लंबे समय से वेयरहाउस संचालकों के भुगतान नहीं किए जा रहे वही गोदामों से एफसीआई के द्वारा माल निकालने के लिए कहा जा रहा है जब वेयरहाउस संचालक इसका विरोध करते हैं तो उन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया जाता है और वेयरहाउस का ताला तोड़कर अनाज निकालने के लिए दबाव बनाया जाता है जिसको लेकर आज संभागीय अधिकारी को सामूहिक रूप से ज्ञापन दिया जा रहा है वही मामले में मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के संभागीय संचालक संदीप बिसारिया ने बताया की जिन वेयरहाउसिंग को ब्लैक लिस्टेड किया गया है।
वह नियम के तहत किया गया है वही वेयरहाउस संचालकों के द्वारा मनमानी की जा रही है और हाउस में रखे अनाज को निकालने को लेकर आनाकानी की जा रही है जो कि नियम विरुद्ध है जिसको लेकर कार्यवाही पर इस अधिकारियों के निर्देश पर की जा रही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”846964295″]
