
jabalpur hc
Jabalpur News : भाई बहन के प्यार से जुड़े किस्से कहानियां हम सदियों से सुनते चले आ रहे हैं, हिंदी फिल्मों में भाई बहन के प्यार और अटूट बंधन को गानों के जरिये पूरी दुनिया देख रही है लेकिन जबलपुर में भाई बहन के प्यार का अनोखा मामला सामने आया है, बीमार भाई की मदद करने से जब पति ने इंकार किया तो बहन अपने पति के खिलाफ ही हाई कोर्ट चली गई
जानकारी के मुताबिक राजगढ़ में रहने वाले अशोक पवार की किडनी ने काम करना बंद कर दिया, काफी समय तक उपचार चला लेकिन जब आराम नहीं मिला तो डॉक्टर ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए परिवार वालों से कहा। डॉक्टर ने जब परिवार वालों की किडनी मेच करना शुरू की तो बहन और अशोक की किडनी मैच हो गई।
भाई को बचाने पति के खिलाफ कोर्ट गई बहन
किडनी मैच होते ही बहन की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा उसने किडनी देने के लिए हामी भी भर दी, लेकिन बहन की ख़ुशी उस समय चकनाचूर हो गई जब उसके पति ने किडनी देने से पत्नी को मना कर दिया। बहन ने अपने पति को बहुत मनाने की कोशिश की लेकिन जब बात नहीं बनी तो बहन ने अपने भाई की जिंदगी बचाने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर हाई कोर्ट ने तत्काल इसपर संज्ञान लिया और मामले की सुनवाई करते हुएआदेश दिया है कि पति की जगह अगर करीबी रिश्तेदार किडनी डोनेट के लिए सहमति देते हैं तो उसे मान्य किया जाएगा।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

