Jabalpur News : महिला सरपंच के पुत्र ने सहायक सचिव पर किया जानलेवा हमला, घायल

Jabalpur News : महिला सरपंच के पुत्र ने सहायक सचिव पर किया जानलेवा हमला, घायल

जबलपुर,संदीप कुमार। पनागर जनपद की केवलारी ग्राम पंचायत की महिला सरपंच के पुत्र (woman sarpanch son attacked) ने सहायक सचिव पर जानलेवा हमला करते हुए घायल कर दिया, सचिव और सहायक सचिव द्वारा शासकीय दस्तावेजों में हस्ताक्षर के लिए महिला सरपंच को बुलाए जाने के बाद विवाद बढ़ा और सरपंच पुत्र ने धारदार हथियार से सहायक सचिव पर हमला बोल दिया जिससे आंखे के नीचे गंभीर चोटें आई, पुलिस ने शिकायत पर मामला कायम कर जांच में लिया है।

यह भी पढ़े…किसानों के लिए शासन की बड़ी तैयारी, 9000 करोड़ की परियोजना तैयार, इस तरह से मिलेगा लाभ

जानकारी के अनुसार केवलारी ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र पटेल और सहायक कुलसचिव जितेंद्र कोल ट्रेडर्स की दुकान में बैठकर शासकीय काम कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने कुछ दस्तावेजों में महिला सरपंच फूला बाई चौधरी के हस्ताक्षर होने थे, इसको लेकर सहायक सचिव द्वारा सरपंच को फोन कर बुलाया गया इस पर सरपंच द्वारा थोड़ा लेट पहुंचने को कहा गया लेकिन सहायक सचिव ने तत्काल ही आने को कहा, यह बात महिला सरपंच ने अपने पुत्र देवराज चौधरी को बता दी इससे नाराज पुत्र ट्रेडर्स की दुकान में पहुंचा और सचिव और सहायक सचिव से गाली-गलौज करने लगा, सहायक सचिव ने गालीगलौज देने से मना किया तो सरपंच पुत्र ने अपने पास रखे धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें सहायक सचिव को गंभीर चोट आई हैं।

यह भी पढ़े…मध्यप्रदेश : उप सचिव एन ए खान को शो-काॅज नोटिस, जमानती गिरफ्तारी वारंट भी जारी

सहायक सचिव की शिकायत पर बनाकर थाना पुलिस ने महिला सरपंच के पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है घटना के बाद से महिला सरपंच का पुत्र मौके से फरार हो गया है जिसे की तलाश किया जा रहा है इधर सहायक सचिव पर हुए हमले के बाद सचिवों में आक्रोश पनप रहा है फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews