Jabalpur News : 33 किलो चांदी के साथ युवक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

shahdol news

Jabalpur News : जबलपुर आरपीएफ पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 33 किलोग्राम चांदी बरामद की है। युवक का नाम विष्णु गौतम है जो की मूलतः उत्तरप्रदेश मथुरा का रहने वाला है। युवक से जप्त की गई चांदी की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है।

यह है मामला

आरपीएफ कमांडेंट अरुण त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि महाकौशल ट्रेन से एक युवक ट्रॉली बैग में कुछ सामान लेकर आ रहा है। जैसे ही ट्रेन सतना स्टेशन पहुंची तो ट्रेन में जाकर युवक के बैग की तलाशी ली गई, जिसमें की 33 किलोग्राम चांदी के बर्तन रखे हुए थे। आरपीएफ ने चांदी के समान को जप्त कर युवक से पूछताछ शुरू कर दी है।

आरपीएफ कमांडेंट के मुताबिक विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार ट्रेनों में सर्चिंग की कार्रवाई की जा रही है इसी के तहत मंगलवार की दोपहर को इस युवक को पकड़ा गया है। फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews