NSA का आरोपी जावेद खान अस्पताल से डिस्चार्ज, लाया जायेगा भोपाल जेल

NSA का आरोपी जावेद खान अस्पताल से डिस्चार्ज, लाया जायेगा भोपाल जेल

जबलपुर| संदीप कुमार| इंदौर में कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण की चैकिंग के दौरान पुलिस और डॉक्टर पर हमला करने वाला एनएसए (NSA) के आरोपी जावेद खान को आज मेडिकल कॉलेज (Medical College Jabalpur) से छुट्टी दे दी गई है। जावेद खान की आज दोनो रिपोर्ट निगेटिव आई है जिसके बाद उसे स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई है। अब पुलिस उसे माननीय न्यायालय के आदेश पर जिला केंद्रीय जेल शिफ्ट करेगी और फिर जावेद और उसके साथी सलीम को भोपाल जेल ले जाया जाएगा|

पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस पहुँची मेडिकल कॉलेज
एनएसए का आरोपी जावेद खान एक बार पहले भी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया था बमुश्किल उसे नरसिंहपुर के पास से गिरफ्तार किया गया था | यही वजह है कि आज रक्षित निरीक्षक सौरभ कुमार की निगरानी में पुलिस की एक टीम कोरोना वायरस पॉजिटीव जावेद खान को लेने मेडिकल कॉलेज पहुँची|

19 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज से फरार हुआ था जावेद 
इंदौर निवासी जावेद ईलाज के दौरान 19 अप्रैल को जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल काॅलेज अस्पताल से फरार हो गया था।जावेद की फरारी से पूरे पुलिस महकमे के हाथ पैर फूल गए थे।मामला इतना गंभीर हो गया था कि डीजीपी विवेक जौहरी ने जावेद की फरारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।हालांकि अगले ही दिन 20 अप्रैल को जावेद नरसिंहपुर से पकड़ा गया और उसे वापस मेडिकल अस्पताल लाया गया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews