सतचंडी यज्ञ और भागवत के अंतिम दिन आयोजन में हुआ अश्लील नृत्य, मामला जबलपुर के कटंगी का

jabalpur news

Jabalpur News : जबलपुर के कटंगी प्रज्ञाधाम में 23 से 29 नवंबर तक धार्मिक आयोजन चल रहा था। आयोजन के अंतिम दिन कार्यक्रम में जमकर फूहड़ता फैलाई गई। कटंगी स्थित प्रज्ञाधाम का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

जानकारी के मुताबिक, कटंगी स्थित प्रज्ञाधाम में सात दिवसीय धार्मिक आयोजन कार्यक्रम हुआ था। कार्यक्रम में हरियाणवी सांग पर जमकर अश्लील डांस हुआ। हरियाणा से आई युवतियों का वीडियो जब सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। कार्यक्रम में छह दिनों तक सतचंडी महायज्ञ, श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हुआ था। उसी कार्यक्रम में युवतियों ने अश्लील डांस किया।

बता दें कि ब्रह्मलीन संत प्रज्ञानंद गिरी द्वारा कटंगी में प्रज्ञानंद धाम स्थापित किया गया है। अब जबकि धार्मिक आयोजन में इस तरह के अश्लील डांस का वीडियो सामने आया है, तो आयोजनकर्ताओं पर इस कार्यक्रम को लेकर सवाल भी उठने लगे है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”890392564″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews