जबलपुर पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, 11 तलवार समेत 14 बटनदार चाकू बरामद

जबलपुर पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, 11 तलवार समेत 14 बटनदार चाकू बरामद

Jabalpur News : जबलपुर पुलिस ने अवैध हथियारों को लेकर आज एक बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर गोरखपुर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 11 तलवार और 14 बटनदार चाकू बरामद किए हैं। साथ ही एक कार भी जब्त की है। बता दें कि आरोपी लंबे समय से जबलपुर में रह रहा था और यहां जूते-चप्पल के व्यवसाय की आड़ में हथियारों की तस्करी करता था। फिलहाल, पुलिस मामले में पुछताछ कर रही है। जिससे और भी जानकारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

ऐसे करता था कारोबार

वहीं, पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने बताया कि वह बुरहानपुर से तलवार और चाकू खरीद कर लाता था। जिसे वो ऊंचे दामों में बेचा करता था। इस मामले में गोरखपुर थाना पुलिस ने एक नाबालिक को भी गिरफ्तार किया है, जिसने आरोपी अमर सिंह से चाकू खरीदे थे। पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है, जिसे उसने तलवार और चाकू बेचे हैं।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews