Jabalpur news: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, छोटे भाई ने युवक की हत्या कर बताया था दुर्घटना

arrested

Jabalpur news: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां हत्या करने वाले अधारताल इलाके के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 4 मार्च को अधारताल इलाके में धनी कुटिया के पास एक अज्ञात शख्स की लाश मिली थी। जिसको लेकर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि मृत युवक का नाम अभिषेक उर्फ बच्चा भारती है।

हत्या को बताया गया आत्महत्या

गांव वालों ने बच्चा भारती की मौत को दुर्घटना मान रहे थे। लेकिन जब पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर जांच पड़ताल की तो पता चला कि बच्चा भारती की हत्या उसके छोटे भाई विनोद ने लोहे की रॉड से की। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस वजह से की हत्या

वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने बताया कि मां को पेंशन में मिलने वाले रुपयों को हमेशा मांगता रहता था। साथ ही पिता की जगह अनुकंपा में मिलने वाली नियुक्ति को लेकर हमेशा घर में विवाद करता था। आपको बता दें आरोपी विनोद ने 4 मार्च को अपने साथी के साथ अभिषेक उर्फ बच्चा की हत्या करने का प्लान बनाया। इस दौरान 3 और 4 मार्च की रात के बीच प्रेमसागर से अधारताल अपने घर आ रहे अभिषेक का आरोपी ने अपने साथ पीछा किया। जहां, धनी की कुटिया पास उसकी गाड़ी रोककर सिर पर लोहे की रोड मार कर हत्या कर दी। वहीं हत्या को दुर्घटना बताने के लिए आरोपी ने स्कूटी को उसके ऊपर ही पटक दिया था।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews