
Indore police arrested a chain snatcher.
Jabalpur News : एमपी में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में अवैध शराब कारोबार चरम सीमा पर है जहाँ गोरखपुर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी को कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 60 लीटर कच्ची शराब और एक देशी कट्टा, एक कारतूस जब्त किया है।
क्या है पूरा मामला
थाना प्रभारी गोरखपुर एम.डी. नागोतिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि टेण्डर 2 के पीछे नाला के किनारे झाड़ियों के पास आशू राजपूत निवासी पीपल मोहल्ला गोरखपुर का नीले रंग का टेक शूट तथा नीला लोवर पहने भारी मात्रा कच्ची शराब झाड़ियों में छिपा कर रखा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताए हुलिये का व्यक्ति दिखा जो पुलिस केा देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम आशू राजपूत उम्र 32 वर्ष निवासी पीपल मोहल्ला गोरखपुर बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुए तलाशी लेने पर झाड़ियों के अंदर 2 बड़े डिब्बे रखे मिले जिनमें 60 लीटर कच्ची शराब भरी मिली, आरोपी की तलाशी लेने पर लोवर की कमर में एक देशी कट्टा तथा दाहिने जेब में एक कारतूस रखा मिला कट्टा एवं कारतूस के संबंध मे पूछताछ करने पर लकी उर्फ जिशान अली से कट्टा एवं कारतूस से क्रय करना बताया, पुलिस ने आरोपी आशू राजपूत एवं लकी उर्फ जिशान अली के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”914377322″]
