जबलपुर पुलिस ने पकड़ा सट्टा, मौके से 4 लाख से ज्यादा नगद बरामद

जबलपुर पुलिस ने पकड़ा सट्टा, मौके से 4 लाख से ज्यादा नगद बरामद

Jabalpur -Youth arrested while playing betting : जबलपुर में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सट्टा किंग हरीश ठाकुर के ठिकाने पर दबिश दी है, मौके से पुलिस ने 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 लाख 32 हज़ार 300 रूपए नगद बरामद किया है, वही  मौके से 19 मोबाईल, ताश की गड्डी जब्त की है, मौके से पकड़े गए  सटोरियों का पुलिस जुलूस निकालते हुए थाने लाई।

पहले भी कई मामले दर्ज

बताया जा रहा है कि गोहलपुर और हनुमानताल थाना पुलिस और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके बाद  पुलिस ने यह छापामार कार्रवाई की, सट्टा किंग हरिश ठाकुर पर पहले भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews