सड़क दुर्घटना रोकने के लिए जबलपुर पुलिस की नई पहल, लापरवाही करने वालों पर लगेगा जुर्माना

jabalpur news

Jabalpur News : शहर में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जबलपुर यातायात पुलिस के द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। जबलपुर शहर के दो प्रमुख मार्गों को हेलमेट और सीट बेल्ट जोन क्षेत्र बनाया गया है। जबलपुर के कैंट थाना अंतर्गत सदर बाजार से गणेश चौक से पेंटी नाका चौक तक एवं सिविल लाइन थाना के चुंगी चौक तिराहा से इलाहाबाद चौक तक हेलमेट और सीट बेल्ट जोन क्षेत्र बनाया गया।

शहर के दो मार्गों को बनाया हेलमेट और सीटबेल्ट जोन क्षेत्र

जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि जबलपुर शहर में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है उसी क्रम में दो मार्गों को हेलमेट और सीट बेल्ट जोन बनाया गया है जहां सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम को 6 बजे से रात 10 बजे तक इन मार्गों में हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करना अनिवार्य रहेगा।

आदेश का उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्माना

जहां इन मार्गों में वाहन चेकिंग के माध्यम से नियम का पालन न करने वालों पर कार्रवाई पुलिस के द्वारा की जाएगी साथ ही सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी वाहन चालकों पर पुलिस की नजर रहेगी और उन पर चालानी कार्रवाई पुलिस के द्वारा की जाएगी वहीं जबलपुर एसपी ने आम नागरिक से अपील की है कि इन मार्गों में चलते हुए यातायात के नियमों का पालन करें और असुविधा से बचें।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”898753604″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews