
Jabalpur News : जबलपुर पुलिस ने ट्रक को अवैध शराब का परिवहन करते पकड़ा है। पकडे गए ट्रक में 600 पेटिया देशी शराब की भरी हुई मिली। पुलिस को देखते ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस द्वारा जारी कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद से शराब माफियांओं में हड़कंप मचा हुआ है।
थाना प्रभारी ने बताई ये जानकारी
मामले को लेकर अधारताल थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि उन्हें मुखबिर द्वारा सुचना मिली थी कि कटनी की ओर से ट्रक क्रमांक DL-1 LM 8711 जबलपुर की ओर आ रहा है। जिसपर पुलिस ने एक टीम का गठन कर ख़ास स्थानों पर चेकिंग पॉइंट्स बनाए। जिसपर तैनात पुलिस कर्मियों ने एक ट्रक को रोका और जब उसकी तलाशी लेने लगे तभी मौका देखकर ट्रक ड्राईवर वहां से फरार हो गया। इस दौरान ट्रक में विभिन्न कंपनियों के शराब की करीब 600 पेटिया जब्त की गई। जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”863458807″]
जिला आबकारी विभाग से पुछताछ जारी
इतनी बड़ी सख्या में अवैध परिवहन कर जबलपुर लाई जा रही शराब के सम्बन्ध में जब जिला आबकारी विभाग से पूछा गया तो उन्होंने मामले पर गोलमोल जवाब देना शुरू कर दिया। आबकारी अधिकारियों का कहना था कि पुलिस द्वारा पकड़ा गया ट्रक सिहोरा से शराब लेकर मझोली की ओर जा रहा था। ट्रक ड्राईवर रास्ता भटकते हुए अधारताल थाना क्षेत्र में आ गया। आबकारी विभाग के इस तरह के बयान से ये लग रहा है कि आबकारी विभाग शराब माफिया को बचाने का प्रयास कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”863459133″]
सूत्रों ने दी जानकारी
वहीं, सूत्रों का कहना है कि शराब माफियाओं को आबकारी विभाग द्वारा लम्बे समय से लगातार संरक्षण दिया जा रहा है। आबकारी विभाग शराब का अवैध परिवहन और निर्माण करने वाले गरीब और कमजोर लोगों पर कार्रवाई करता है लेकिन जो वास्तव में शराब का अवैध परिवहन कर हैं उनपर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाती है। फिलहाल, पुलिस अवैध शराब का परिवहन करने वालों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करने जा रहा है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

