Jabalpur पुलिस ने सुलझाया अंधे कत्ल का मामला, फरियादी ही निकला आरोपी, पिया एसिड

Jabalpur पुलिस ने सुलझाया अंधे कत्ल का मामला, फरियादी ही निकला आरोपी, पिया एसिड

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) में 20 जून को घाना ग्राम के पास खण्डहर में हुई महिला की हत्या (murder) को पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला हत्या के आरोप में पुलिस ने 52 साल के अब्दुल हमीद को गिरफ्तार (arrest) किया है। इधर गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने थाना परिसर के बाथरूम में रखे एसीड (acid) को पी लिया जिसके बाद पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया है जहाँ उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें… Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट के इस फैसले का मंत्रियों ने किया विरोध, कही बड़ी बात

महिला दे रही थी गाली-आवेश में आकर कर दी हत्या
जानकारी के मुताबिक महिला कबाड़ बीनने का काम किया करती थी और वही कबाड़ को फिर घाना निवासी आरोपी अब्दुल हमीद जो कबाड़ खरीदने का काम किया करता था उसे बेचा करती थी। खंडहर नुमा मकान में महिला अकेले रहा करती थी और शराब भी पिया करती थी। 19 जून की रात अब्दुल हमीद महिला के पास पहुँचा जहाँ उसने महिला से शराब मांगी जिस पर महिला उसे गाली देने लगी जिसके बाद अब्दुल ने पास रखे चाकू से महिला की गला रेतकर हत्या कर दी।

20 जून को अब्दुल हमीद ने ही दी पुलिस को सूचना
20 जून की सुबह अब्दुल हमीद ने खमरिया थाना पुलिस को सूचना दी कि एक खंडहर मकान की छत पर महिला की लाश पड़ी हुई है यह जानकारी लगते ही एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल मौके पर पहुँचे तो देखा कि महिला की गला काटकर हत्या की गई है जिसके बाद महिला के हत्यारे की तलाश में पुलिस जुट गई,मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुँची,स्थानीय लोगो से पूछताछ भी की पर सफलता नही मिली।

यह भी पढ़ें… Rajgarh: नकली पुलिस बन लूट को दिया अंजाम, एक पकड़ाया, एक फरार

पहले दिन से ही पुलिस की रडार में था अब्दुल हमीद
मृतिका शीला चौधरी के विषय मे जब पुलिस ने जानकारी जुटाना शुरू किया तो पता चला कि मृतिका जो कुछ भी बीनकर लाती थी उसे वह अब्दुल हमीद को ही बेचा करती थी,मृतिका कभी कभार शराब भी पिया करती थी,घटना वाले दिन अब्दुल हमीद महिला के पास पहुँचा और उससे शराब माँगने लगा जिस पर की महिला ने अब्दुल हमीद को गाली देने लगी,गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने किया गिरफ्तार-आरोपी ने पी लिया एसिड
महिला की हत्या के आरोप में खमरिया थाना पुलिस ने घाना निवासी कबाड़ी अब्दुल हमीद को गिरफ्तार किया। मंगलवार की रात अब्दुल टॉयलेट गया जहाँ उसने वहाँ रखा एसीड पी लिया,आनन फानन में पुलिस उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुँची जहाँ डॉक्टरो के द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है,अभी उसकी हालत स्थिर है।

परिजनों का आरोप-बेकसूर है अब्दुल हमीद
इधर आरोपी अब्दुल हमीद के परिजनों का आरोप है कि खमरिया थाना पुलिस आरोपी को पकड़ नही पा रही है इसलिए उन्हें आरोपी बना रही है,परिजनों का आरोप है कि बीते चार दिनों से अब्दुल हमीद के परिवार वालो को खमरिया थाना पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है मारपीट कर रही है और जबरन जुर्म कबूल करवा रही है,जिससे प्रताड़ित होकर अब्दुल हमीद ने एसीड पी लिया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews