जबलपुर : शाहपुरा थाने के अंदर नागिन डांस पर जमकर थिरके पुलिसकर्मी, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

जबलपुर : शाहपुरा थाने के अंदर नागिन डांस पर जमकर थिरके पुलिसकर्मी, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

जबलपुर,संदीप कुमार। मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए एक तरफ पुलिसकर्मी सड़क पर उतर कर लोगो को समझाइश देने में जुटे हुए है। तो वही दूसरी और जबलपुर ग्रामीण के शहपुरा थाने का पुलिस अमला मस्ती में डूबा हुआ है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े… बस और डंपर के बीच भिड़ंत के बाद दोनों में लगी आग, स्थानीय लोगों ने यात्रियों को निकाला बाहर

हम आपको बता दें कि जबलपुर ग्रामीण के शहपुरा थाने में पुलिसकर्मी थाना परिषर के अंदर ही डांस कर रहे है, खास बात यह है कि इन पुलिसकर्मियों की न्यू ईयर में ड्यूटी लगाई थी पर यह लोग थाने के अंदर डांस में इतने मशगूल थे, कि वह अपनी ड्यूटी निभाना ही भूल गए, साथ ही खबर यह मिल रही है कि यह वीडियो 2 जनवरी का है जब पुलिसकर्मी जनता के लिए फुल लॉकडाउन लगाकर मस्ती में डूबे हुए थे।

यह भी पढ़े… MP School : कोरोना के बढ़ते केस से अभिभावक परेशान, बढ़ी ऑनलाइन कक्षा में उपस्थिति, उपभोक्ता मंच की तैयारी

गौरतलब है कि शहपुरा थाने का यह वीडियो रात का है जब टीआई प्रियंका केवट के थाने से निकल गई थी तब इन पुलिसकर्मीयों ने डीजे पर इन गानों “दरोगा जी चोरी हो गई, मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा और नागिन डांस पर जमकर थिरक रहे थे” जानकारी यह भी है कि थाने परिसर के अंदर ही गगगड- भरता का कार्यक्रम पुलिसकर्मियों ने किया और उसके बाद फिर जमकर ठुमके लगाए, खास बात यह है कि शहपुरा थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी नहीं इस वीडियो को बनाकर अपने व्हाट्सअप स्टेटस में डाला और उसके बाद फिर इस वीडियो को वायरल भी कर दिया, हालांकि अभी तक इस वीडियो को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की है।

[dgv_vimeo_video id=”662249429″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews