जबलपुर में पुलिस की होली की तैयारी, लोगों से अपील-पीकर न बहके, हुड़दंग करने वाले सावधान, वरना करेगी पुलिस जमकर खातिरदारी

जबलपुर में पुलिस की होली की तैयारी, लोगों से अपील-पीकर न बहके, हुड़दंग करने वाले सावधान, वरना करेगी पुलिस जमकर खातिरदारी

JABALPUR NEWS : होली के त्यौहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने जबलपुर पुलिस ने तैयारियां कर ली है, पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह के निर्देशों के बाद चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था लगाई जा रही है। शहर में 130 फिक्स प्वाइंट तथा 16 स्ट्राईकिंग रिजर्व प्वाईट एवं सड़को पर स्पीड कंट्रोल हेतु 22 ब्रीथ एनेलाईजर, स्टॉपर प्वाईंट लगाये जायेंगे।

शहर में 66 अतिरिक्त पैट्रोलिंग मोबाईल

साथ ही शहर में 66 अतिरिक्त पैट्रोलिंग मोबाईलो के अतिरिक्त थाना प्रभारी मोबाईल, एवं थानो की चीता पैट्रोलिंग भी लगातार शहर की गली-गली में घूमती रहेगी, साथ ही प्लेन क्लाथ में भी कर्मचारियों को आसूचना संकलन हेतु क्षेत्र निर्धारित कर लगाया गया है, जो लगातार अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते हुये स्थिति पर निगाह रखेंगे, जो किसी भी घटना की सूचना तत्काल कन्ट्रोलरूम एवं वरिष्ठ अधिकारियो को देंगे।

संवेनदशील गांवों एवं स्थानों पर फिक्स पिकेट्स
इसी प्रकार देहात थाना क्षेत्रों में भी 62 अतिरिक्त मोबाईलों को लगाया गया है, साथ ही संवेनदशील गॉवों एवं स्थानों पर फिक्स पिकेट्स लगाये गये है। फिक्स प्वाईटों एवं पैट्रोलिंग के अलावा, शहर एवं देहात मे 45 एफ.आर.वी. वाहन तैनात रहेंगी जो किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुचेंगी। सभी पेट्रोलिंग मोबाईलों एवं फिक्स प्वाईन्ट पर वि.स.बल की 1 कम्पनी को लगाया जावेगा। जिला पुलिस बल के लगभग 2000 अधिकारी/कर्मचारी लगाये गये है। साथ ही वैस्ट बंगाल की एस.एस.बी. की 53 वीं बटालियन की 1 कम्पनी जिसमें लगभग 75 अधिकारी/कर्मचारी तथा एसटीएफ की 1 कम्पनी को कन्ट्रोलरूम में रिजर्व रखा गया है।

पुलिस की संस्कारधानीवासियों से अपील
पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह  ने संस्कारधानी वासियों से अपील की है कि ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे शांति और सदभावना प्रभावित हो, त्यौहारों के दौरान अशांति का वातावरण निर्मित करने तथा सांप्रदायिक सद्भाव के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी। हमेशा की तरह कौमी एकता एवं सदभावना की मिसाल पेश करते हुये त्यौहारों को शांति, सद्भाव और उत्साह से मनाते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने में अपना अमूल्य सहयोग दे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews