छात्रा ने बनाया छात्राओं का MMS, जबलपुर के निजी कॉलेज का मामला, बॉयफ्रेंड को वीडियो भेजने की बात कबूली, दोसाल से बना रही थी वीडियो

फिलहाल अभी इस मामले में ना तो कॉलेज प्रबंधन और ना ही पुलिस की तरफ से कोई अधिकृत बयान सामने आया है, अभी प्रबंधन छात्रा से अपने स्तर पर पूछताछ कर रहा है
MMS

Jabalpur MMS : जबलपुर के एक प्राइवेट कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में एमएमएस का सनसनीखेज मामला सामने आया है , यहाँ छात्राओं ने एक साथी छात्रा को नहाती हुई छात्रा का वीडियो बनाते हुए पकड़ा है, शुरूआती पूछताछ में सामने आया है कि छात्रा ये वीडियो अपने बॉयफ्रेंड को भेजती थी और वो ये काम दो साल से कर रही है।

जबलपुर स्थित एक राष्ट्रीय स्तर के संस्थान से शर्मसार कें देने वाला मामला सामने आया है ये  सनसनीखेज मामला  बाथरूम में छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बनाने का है, खास बात ये है कि वीडियो बनाने वाली भी छात्रा ही है, आरोपी छात्रा  B,TECH CSC सेकंड ईयर की छात्रा है।

ऐसे खुला छात्रा की हरकत से पर्दा 

दर असल ये मामला तब खुला जब बाथरूम में नहा रही एक छात्रा को कुछ शक हुआ, उसे समझ आया कि कोई उसका वीडियो बना रहा है, उसने चुपचाप देखा तो एक छात्रा दिखाई दी, उसके बाद उसने हॉस्टल की बाकी लड़कियों को इसकी जानकारी दी और घेराबंदी कर उस छात्रा को पकड़ लिया और प्रबंधन के हवाले कर दिया।

दो साल से बना रही थी वीडियो,बॉय फ्रेंड को भेजती थी 

मामला संगीन था प्रबंधन भी तत्काल एक्शन में आया, प्रबंधन में छात्रा को अपने कब्जे में लिए और उसे बात की छात्रा ने न सिर्फ वीडियो बना कुबूला बल्कि और भी खुलासे किये , उसने बताया कि वो पिछले दो साल से इस तरह के वीडियो बना रही है और दिल्ली में अपने बॉयफ्रेंड को भेज रही है।

कॉलेज प्रबंधन आरोपी छात्रा से पूछताछ में जुटा 

छात्रा की बात सुनकर प्रबंधन हैरान रह गया, उन्होंने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है, प्रबंधन ये पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि छात्रा सिर्फ अपने बॉय फ्रेंड को ही ये वीडियो भेजती थी या फिर कही और भी भेजती थी, प्रबंधन उसके कनेक्शन खंगाल रही है।

स्टूडेंट्स ने पुलिस चौकी का घेराव किया 

उधर एमएमएस कांड सामने आते ही स्टूडेंट्स आक्रोशित हो गए उन्होंने डुमना पुलिस चौकी का घेराव कर वहां प्रदर्शन किया, स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि  पुलिस के उच्च अधिकारियों ने VIP विजिट होने की वजह रिपोर्ट दर्ज नहीं की है ये गलत  है, स्टूडेंट्स आरोपी छात्रा और उसके बॉय फ्रेंड पर तत्काल एक्शन चाहते हैं।  

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews