जबलपुर के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, महिला ने खुलेआम पी शराब, युवक भिड़े

जबलपुर संभाग के लेडी एल्गिन अस्पताल और जिला अस्पताल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां दो युवकों और एक महिला की मनमानी और हंगामा देखने को मिला।
Jabalpur

जबलपुर में सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, जिले के सबसे बड़े लेडी एल्गिन अस्पताल में दो युवकों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। वहीं जिला अस्पताल में एक महिला खुलेआम शराब का सेवन करती नजर आई।

जिला अस्पताल में महिला की मनमानी

पहला मामला जिला अस्पताल परिसर का है। यहां एक महिला अस्पताल के जनरल वार्ड तक पहुंची और दरवाजे के पास बैठकर शराब पीने लगी। वार्ड में भर्ती मरीज के परिजनों ने महिला को समझाने और बाहर जाने को कहा लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। अस्पताल के कर्मचारी भी महिला को ये हरकत करते ताकते रहे।

लेडी एल्गिन अस्पताल में युवकों का हंगामा

दूसरा मामला शहर के प्रसिद्ध अस्पताल का है। जानकारी का मुताबिक रात करीब 3 बजे दो युवक नशे की हालत में अस्पताल परिसर में पहुंचे और गाली गलौज करते हुए एक दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये दोनों युवक करीब 10 मिनट तक एक दूसरे से लड़ते रहे। कभी ये जमीन पर गिरते पड़ते एक दूसरे के बाल खींचते नजर आए तो कभी इधर उधर टकराते नजर आए। अस्पताल में मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने की भी कोशिश की। इस दौरान एक युवक के हाथ में चाकू होने की बात भी कही जा रही है।

पुलिस से भी उलझे युवक

अस्पताल में मौजूद इस हंगामा की सूचना डायल 112 को दी गई। जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवकों को समझाने लगे तो यह पुलिसकर्मियों से भी बहसबाजी और गाली गलौज करते दिखाई दिए। इस तरह से युवकों के हंगामे के कारण अस्पताल परिसर में मौजूद और आने जाने वाले लोग परेशान होते नजर आए। इन दोनों मामलों ने सुरक्षा व्यवस्था पर ये सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिरकार कैसे ये युवक अस्पताल परिसर में दाखिल हो गए और इन्हें मुख्य गेट पर क्यों नहीं रोका गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews