जबलपुर में सामाजिक संगठनों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

ज्ञापन देने वाले लोगों का मानना है कि जिस सुनियोजित तरीके से इस तरह का षड्यंत्र रचा गया है, वैसे मध्य प्रदेश पुलिस का मनोबल निश्चित रूप से कमजोर होगा और अपराधियों के हौसले बुलंद होंगे।
जबलपुर में सामाजिक संगठनों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सामाजिक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम एसआरपी के माध्यम ज्ञापन सौंपा है। जिसमें यह लिखा गया है कि यह सब एक षड्यंत्र के तहत किया गया है। बता दें कि कटनी जीआरपी का 11 लगभग महीने पुराना वीडियो वाइरल हो गया है और पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। आज के समय में वीडियो और फोटो की ऐसी एडिटिंग हो जाती है कि इसे पहचान पाना मुश्किल है।

CM के नाम सौंपा ज्ञापन

इस षड्यंत्र में जो भी तत्व शामिल है, पुलिस उसका पर्दाफाश करें। ऐसे तत्वों पर अपराधिक प्रकरण दर्ज कर‌ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से तत्कालीन जीआरपी कटनी टीआई अरुणा वाहने को अतिशीघ्र बहाल करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वाले लोगों का मानना है कि जिस सुनियोजित तरीके से इस तरह का षड्यंत्र रचा गया है, वैसे मध्य प्रदेश पुलिस का मनोबल निश्चित रूप से कमजोर होगा और अपराधियों के हौसले बुलंद होंगे।

कार्रवाई करने की अपील

वहीं, सरकार और पुलिस को चाहिए कि अपराध और अपराधियों को संरक्षण देने वाले परिजनों पर कड़ी कार्रवाई करें। अगर ऐसा नहीं होता है, तो वह दिन दूर नहीं जब पुलिस कार्रवाई करने से डरेगी और अपराधियों के हौसले बुलंद होकर अपराधियों द्वारा संगीन अपराधों को अंजाम दिया जाएगा। सभी ज्ञापन देने वाले सामाजिक संगठनों ने संवेदनशील मुख्यमंत्री मोहन यादव से अपील की है कि निलंबित टीआई अरुणा वाहने को अतिशीघ्र बहाल करके इस षड्यंत्र में शामिल सभी लोगों का पर्दाफाश किया जाए। इन लोगों पर अपराध पंजीबद्ध करके कड़ी और वैधानिक कार्रवाई करने की अपील की है।

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews