Jabalpur: अध्ययनरत डॉक्टरों ने मेनका गांधी के खिलाफ तैयार किया लीगल नोटिस, प्रदर्शन तेज

jabalpur

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) में बीजेपी नेता और सांसद मेनका गांधी (maneka gandhi) के खिलाफ तेज हुआ प्रदर्शन। मेनका गांधी द्वारा वेटरनरी डॉक्टर्स (veterinary doctor) से अभद्रता कर गाली गलौज (abuse) करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वेटरनरी डॉक्टर से अभद्रता करने को लेकर जबलपुर में आज भाजपा सांसद के खिलाफ पशु चिकित्साकों ने प्रदर्शन किया और अपना विरोध जताया।

यह भी पढ़़ें… पीएम मोदी पर कथित टिप्पणी मामले में कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, कही ये बड़ी बात

नाना जी देशमुख पशु चिकित्सा विश्विद्यालय में डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर सांसद मेनका गांधी से मांग की है कि वह पीड़ित डॉक्टर से माफ़ी मांगे। अपने प्रदर्शन के दौरान डॉक्टरों ने कहा कि सासंद मेनका गांधी के खिलाफ थाने में मामला भी दर्ज कराया जाएगा। जबलपुर नाना जी देशमुख विश्विद्यालय में अध्ययनरत डॉक्टरो ने मेनका गांधी के खिलाफ लीगल नोटिस भेजने की भी तैयारी कर ली है। सांसद मेनका गांधी की अभद्रता से नाराज पशु चिकित्साको ने चेतावनी दी है कि अगर सांसद ने माफी नही मांगी तो मजबूरन प्रदेश के डॉक्टरों को सख्त रुख अपनाना होगा।

यह भी पढ़ें… MP School: सरकारी स्कूलों को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला!, 30 जून तक पूरा होगा काम

सांसद मेनका गांधी का एक कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे सभ्य समाज उसे गालियां कहता है। ये ऑडियो 21 जून का है जब आगरा के वेटरनरी डॉक्टर एल.एन गुप्ता को मेनका गांधी ने फोन किया था।डॉक्टर गुप्ता ने एक जून को एक कुत्ते की सर्जरी की थी जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई, पीड़ित डॉक्टर का आरोप है कि बस इसी बात को लेकर मेनका गांधी का गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच गया।

जानकारी के मुताबिक मेनका गाधी ने कुत्ते के इलाज में लगे 70 हजार रुपये के देने की मांग डॉक्टर से की, यही नहीं एक के बाद एक धमकियां भी दीं क्लीनिक पर ताला लगवाने की बात तक कह दी. डॉक्टर का आरोप है कि वो मेनका गांधी के दबाव में 70 हजार रुपये देने को जब तैयार नहीं हुए तो फिर मेनका गांधी उनके परिवार और प्रोफेशन तक पहुंच गई,इसी को लेकर आज वैटनरी मेडिकल एसोसिएशन ने देश भर में प्रदर्शन किया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews