पीएम मोदी पर कथित टिप्पणी मामले में कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, कही ये बड़ी बात

पीएम मोदी पर कथित टिप्पणी मामले में कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, कही ये बड़ी बात

सूरत, डेस्क रिपोर्ट।  आपराधिक मानहानि केस का सामना कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अंतिम बयान दर्ज कराने सूरत की एक कोर्ट में पेश हुए। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के सरनेम पर विवादित टिप्पणी के मामले में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि वे चुनाव के दौरान व्यंग्य कर रहे थे उन्हें इस बारे में कुछ याद नहीं है।

कांग्रेस सांसद एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज गुरुवार को सूरत की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट पेश हुए मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कोर्ट में कहा कि मेरा इरादा किस समुदाय विशेष को निशाना बनाने का नहीं था, मैं तो चुनाव के दौरान व्यंग्य कस रहा था और अब मुझे इसके बारे में कुछ याद नहीं है।  बताया जा रहा है कि राहुल गांधी  (Rahul Gandhi) के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल माफ़ी नहीं मांगेंगे , अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी। इससे पहले राहुल गांधी अक्टूबर 2019 में कोर्ट में पेश हुए थे और उन्होंने इस टिप्पणी के लिए खुद को दोषी नहीं माना था।

ये भी पढ़ें – MP Weather Alert: मप्र में जारी रहेगा झमाझम का दौर, 1 दर्जन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

यहाँ बता दें कि गुजरात के सूरत से भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने अप्रैल 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।  पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत प्रकरण दर्ज कराया था।  एक सप्ताह पहले सूरत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एएन दावे ने मामले में अंतिम बयान दर्ज कराने के लिए राहुल गांधी को 24 जून 2021 को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए थे।

ये भी पढ़ें – Windows 11: आज लॉन्च होंगे विंडोज 10 के अपग्रेड वर्जन, जाने संभावित फीचर्स

भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि अप्रैल 2019 की चुनावी रैली में राहुल गांधी ने ये कहकर पुरे मोदी समुदाय की मानहानि की कि “सभी चोरों का एक ही उपनाम मोदी कैसे है?” कर्नाटक के कोलार में में 13 अप्रैल 2019 को हुई चुनावी रैली में राहुल गांधी में कथित तौर पर कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी ..  इन सभी का एक ही उपनाम मोदी कैसे है? सभी चोरों का एक ही उपनाम मोदी कैसे है ? खास बात ये है कि राहुल गांधी ने जब ये कथित टिप्पणी की थी तब वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

ये भी पढ़ें – नेता जी ने उड़ाई कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियाँ, वैक्सीनेशन के लिए लगवा दिया मेला  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews