जबलपुर : कार में सांप का सफर, देखते ही फिर सबके उड़े होश ! VIRAL VIDEO…..

जबलपुर : कार में सांप का सफर, देखते ही फिर सबके उड़े होश ! VIRAL VIDEO…..

जबलपुर, संदीप कुमार।  मंडला से जबलपुर तक एक साँप ने मजे से कार मे सफर किया। कार चालक जब जबलपुर पहुंचता हैं और कार की डिक्की खोल स्टेपनी हवा के लिए चेक करवाने के लिए उठाता है तभी देखता है कि स्टेपनी के ऊपर साँप बैठा हुआ है। साँप देखते ही कार चालक के होश उड़ जाते हैं और वह डर के कारण कार की डिक्की फिर से बंद कर देता है। यह घटनाक्रम हुआ जबलपुर के रानीताल चौक में, जहां पर कि मंडला से आए प्रमोद सिंह की कार में एक साँप सफर करते हुए नजर आया। कार में सांप रहने की जानकारी प्रमोद सिंह ने स्थानीय लोगों को दी जिसके बाद सर्प विशेषज्ञ को बुलाया गया और सांप को कार से निकाल कर उसे डुमना के जंगल में छोड़ा गया।

[dgv_vimeo_video id=”743863005″]

यह भी पढ़ें…. देवास : उदयनगर में लवजिहाद के मामले ने पकड़ा तूल, सड़को पर उतरे लोग,थाने का घेराव, प्रकरण दर्ज

बताया जा रहा है कि कार चालक मंडला से जबलपुर आया था। जैसे ही वह जबलपुर के रानीताल में रुकता है और कार की डिग्गी खोलता है तो देखता है कि कोने में काला सांप बैठा हुआ है। साँप देखते ही कार चालक के होश उड़ जाते हैं और वह मदद के लिए लोगों को बुलाता हैं। कार में सांप देखते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत ही सर्प विशेषज्ञ को इसकी सूचना दी। सर्प विशेषज्ञ ने अरुण ने कार की डिग्गी खोली और फिर सांप को निकालकर जंगल में जाकर छोड़ दिया। कार से सांप के निकल जाने के चालक ने राहत की सांस ली और फिर आगे के लिए चल पड़ा। जानकारी के मुताबिककार चालक प्रमोद सिंह मंडला से जबलपुर आए रानीताल मे रुककर जैसे ही स्टेपनी की हवा चेक करवाने के लिए डिक्की खोल कर स्टेपनी उठाने का प्रयास करते हैं। तभी देखते हैं कि स्टेपनी के ऊपर एक सांप बैठा हुआ है। सांप देखते ही प्रमोद सिंह के होश उड़ जाते हैं। वह डर के पुनः कार की डिक्की को बंद कर देते हैं और स्थानीय लोंगों से मदद मांगने लगते हैं। कुछ लोग प्रमोद सिंह को सर्प विशेषज्ञ का नंबर हैं जिन्हें वह फोन करके बुलाता है।सर्प विशेषज्ञ मौके पर पहुंचकर कार की डिग्गी में बैठे सांप को सुरक्षित निकालाते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews