पुलिस की बाइक चुरा कर भागा चोर, सी.सी.टी.वी कैमरे में कैद हुई तस्वीर

पुलिस की बाइक चुरा कर भागा चोर, सी.सी.टी.वी कैमरे में कैद हुई तस्वीर

jabalpur bike theft incident : मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में वाहन चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से एक युवक बाइक चुरा ले गया जिसकी तस्वीर स्टेशन के पास लगे सी.सी.टी.वी कैमरे में कैद हो गई है। यह बाइक डी.एस.पी के ड्राइवर की बताई जा रही है जिसको चोर चुराकर ले गया। जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस में की गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि करीब चार दिन पहले पुलिस आरक्षक चंचल पटेल प्लेटफार्म नंबर 1 के बाहर अपनी बाइक रखकर ट्रेन से किसी काम से गया था। अगले दिन जब लौटकर जबलपुर आया तो उसने मौके पर देखा की वहां बाइक नही थी जिसकी शिकायत उसने सिविल लाइन थाने में दर्ज करवाई।

[dgv_vimeo_video id=”772474486″]

सी.सी.टी.वी फुटेज में कैद हुई तस्वीर

बता दें कि अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस के हाथों आरोपी का सी.सी.टी.वी फुटेज हाथ लगा हैं। जिसके सहारे पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी हैं। चोर सी.सी.टी.वी कैमरे में दिख रहा हैं कि कितनी आसानी से वह बाइक लेकर जा रहा हैं। आरोपी बैग टांगा हुआ था। चोर बाइक को ले जाते समय वहां थोड़ी देर के लिए रुका और फिर चलता बना।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”772473218″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews