जबलपुर: डोमिनोज रेस्टोरेंट में नॉनवेज ओवन में बन रहा था वेज पिज्जा, खाद्य विभाग की कार्रवाई ने खोली पोल

जबलपुर में डोमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट में नॉनवेज ओवन में वेज पिज्जा बनाने का मामला सामने आया है। खाद्य विभाग की कार्रवाई के दौरान जानकारी सामने आई। विभाग ने जांच के लिए समाग्री के सैंपल एकत्रित किए हैं।
Jabalpur

आज की जनरेशन या कहें कि Gen Z के बीच पिज्जा कितना फेमस है, तो कोई भी व्यक्ति बड़ी आसानी से जवाब दे देगा कि बहुत ही ज्यादा। लेकिन अगर आपको यह पता चले कि जिस वेज पिज्जा को आप उंगलियां चाटकर खा रहे हैं, वो नॉनवेज के ओवन में बन रहा है तो क्या होगा? ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के संस्कारधानी जबलपुर से सामने आया है। यहां रसल चौक पर स्थित डोमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरिक्षण किया।

पिज्जा आउटलेट पर अचानक निरीक्षण के लिए पहुंची टीम को जांच के दौरान बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। इस लापरवाही ने वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री तैयार करने की व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

डोमिनोज पर खाद्य विभाग का निरीक्षण

मिलावटी और दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय पर रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन पर शहर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम मजिस्ट्रेट और उनकी टीम के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रेस्टोरेंट का अचानक निरीक्षण किया। स्टोर मैनेजर की मौजूदगी में किचन और स्टोर की जांच की गई। इस दौरान प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस भी चेक किया गया।

दो ओवन फिर भी लापरवाही

यहां जांच के दौरान यह देखा गया कि रेस्टोरेंट में पिज्जा बैक करने के लिए दो अलग-अलग ओवन मौजूद हैं। एक पर वेज और दूसरे पर नॉनवेज लिखा हुआ है। इसके बाद भी निरीक्षण के समय नॉनवेज ओवन में वेज पिज्जा बेक किया जा रहा था। इससे खाद्य सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

जांच के लिए सैंपल कलेक्ट

रेस्टोरेंट में इस तरह की लापरवाही दिखाई देने के बाद खाद्य सुरक्षा टीम ने मौके से खाद्य सामग्री के नमूने भी लिए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक प्रतिष्ठान से बेक स्प्रिंकल और चीज के नमूने इकट्ठा किए गए हैं। इन्हें परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews