कलेक्टर का एक्शन- कृषि उपसंचालक ने किए 3 उर्वरक विक्रेताओं के लायसेंस निरस्त

कलेक्टर का एक्शन- कृषि उपसंचालक ने किए 3 उर्वरक विक्रेताओं के लायसेंस निरस्त

जबलपुर, संदीप कुमार। नकली उर्वरक एवं कीटनाशकों का भंडारण पाये जाने पर जिले के तीन उर्वरक और कीटनाशक विक्रेताओं नाव्या कृषि फार्म शिवाजी वार्ड पनागर, नाव्या कृषि केंद्र मझौली रोड पनागर और महेश बीज भंडार चेरीताल जबलपुर के लाइसेंस निरस्त कर दिये गये हैं।

कलेक्टर के निर्देश पर कृषि उपसंचालक ने की कार्यवाही

उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास डॉ एस के निगम के अनुसार खजरी-खिरिया बायपास चौराहे पर अमर कृषि फार्म स्थित गोदाम से अन्नपूर्णा एग्रो केमिकल्स के नाम से संचालित नकली उर्वरक और कीटनाशक बनाने की फेक्ट्री पकड़े जाने के बाद इन प्रतिष्ठानों की भी आकस्मिक जॉच की गई थी।

नकली उर्वरक एवं कीटनाशक बनाने की फैक्ट्री के दस्तावेजों के परीक्षण में इन तीनों फुटकर विक्रेताओं को उर्वरक एवं कीटनाशकों की सप्लाई करने के बिल और बाउचर भी प्राप्त हुये थे। उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास के अनुसार उर्वरक एवं कीटनाशक के तीनों फुटकर विक्रेताओं के लाइसेंस उर्वरक नियंत्रण आदेश, कीटनाशी अधिनियम एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाये जाने के कारण निरस्त किये गये हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews