Jabalpur News: पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, तोड़ा सट्टा किंग का तीन मंजिला रेस्टोरेंट्स

Jabalpur News: पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, तोड़ा सट्टा किंग का तीन मंजिला रेस्टोरेंट्स

Jabalpur News : जबलपुर जिला प्रशासन ने पुलिस और नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कार्रवाई की। सट्टा किंग दिलीप खत्री के प्रतिष्ठान को ढहा दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सट्टा किंग दिलीप खत्री लंबे समय से फरार चल रहा है। बता दें कि आरोपी ने गोरखपुर के पास स्थित मेन रोड पर एक अपना रेस्टोरेंट बना रखा था। इस रेस्टोरेंट में करीब 15 से 20 फीट की जमीन पर जो कि सरकारी जमीन है। उस पर आरोपी ने कब्जा कर रखा था।

[dgv_vimeo_video id=”832192024″]

आरोपी लंबे समय से फरार

दरअसल, जबलपुर कलेक्टर के निर्देश पर आज नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की और सट्टा किंग दिलीप खत्री का तीन मंजिला रेस्टोरेंट्स को तोड़ दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद सीएसपी ने बताया कि सट्टा किंग दिलीप खत्री के ऊपर दर्जनों से अधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार भी चल रहा है। दिलीप खत्री ने अवैध रूप से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था, जिसे आज तोड़ा दिया गया है। जिसकी कीमत 2,00,00,000 रुपए से अधिक है।

[dgv_vimeo_video id=”832191736″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews