हिंदू नववर्ष के मौके पर जबलपुर में केसरिया महोत्सव का आयोजन, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

हिंदू नववर्ष के मौके पर जबलपुर में केसरिया महोत्सव का आयोजन, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

Jabalpur News :  22 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा यानि हिंदू नववर्ष के मौके पर जबलपुर में भव्य केसरिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरा शहर भगवामय करने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में नर्मदा नदी के ग्वारीघाट पर 121 फीट ऊंची यानि मध्यप्रदेश की सबसे ऊंची और देश की दूसरी सबसे ऊंची धर्म ध्वजा स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही, हर घर भगवा का नारा देकर शहर में 2 लाख भगवा ध्वज लगाए जाएंगे। इस आयोजन का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज करवाने की तैयारी की जा रही है और यह सब होगा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग कों लेकर।

कई राज्यों से साधु संत होंगे शामिल

जबलपुर में केसरिया महोत्सव का आयोजन वात्सल्य सेवा धाम के प्रमुख अभिषेक सिंह गुरुजी करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अखण्ड हिंदू राष्ट्र के संकल्प से केसरिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का मकसद धार्मिक के अलावा सामाजिक भी होगा, जिसमें कि जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज को एनआईटी बनाए जाने एंव जबलपुर मेडिकल कॉलेज में एम्स की शाखा खुलवाने और रोज़गार के अवसर बढ़ाने के लिए युवाओं के बीच पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, पोस्टकार्ड्स को पीएम- सीएम तक पहुंचाया। जबलपुर में 22 मार्च को होने वाले होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि देश के कई राज्यों से साधु संत भी इस कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews