Jabalpur News – अपहरण के 24 घंटे बाद झाड़ियों में मिला नाबालिग का शव, जांच में जुटी पुलिस

Jabalpur News – अपहरण के 24 घंटे बाद झाड़ियों में मिला नाबालिग का शव, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर जिले (Jabalpur district) के लार्डगंज थाना अंतर्गत रहने वाला 16 वर्षीय किशोर जो कि बुधवार रात से लापता था आज उसका रक्त रंजिश शव कछपुरा के पास स्थित झाड़ियो में मिला है,किशोर के शरीर मे कई घातक वार किए गए है।इधर पुलिस (Jabalpur Police)  ने प्रथमद्रष्टया हत्या का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

बुधवार रात को निकाला था घर से किशोर
जानकारी के मुताबिक किशोर बुधवार की शाम करीब 7 बजे घर मे बिना किसी को बताए घर से निकल गया था,इस दौरान किशोर की माँ ने उससे पूछने की कोशिश भी की पर उसने कुछ नही बताया।देर रात तक जब किशोर घर नही आया तो परिजनों ने लार्डगंज थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई उसे रात भर तलाश भी किया पर उसकी खबर नही मिली,गुरुवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि कछपुरा के पास झाड़ियो में युवक का रक्त रंजिश शव पड़ा हुआ है जिसके बाद विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची।

नही था मृतक किशोर का किसी से विवाद
पुलिस पूछताछ में किशोर के परिजनों ने बताया कि उसका किसी से विवाद नही था ज्यादातर समय वह घर पर ही रहता था वही उसके मित्र भी चुनिंदा थे,घटना वाले दिन मृतक किशोर की माँ ने उससे कई बार घर से बाहर जाते समय पूछा पर उसने किसी बात का जवाब नही दिया।फिलहाल विजयनगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews