जबलपुर में आकाशीय बिजली ने ली दो युवकों की जान

Bijli

JABALPUR NEWS : जबलपुर के मझौली थाना स्थित एक गांव में आज शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतक युवकों के नाम आशिक विश्वकर्मा और विपिन काछी है। घटना उस समय की है जब दोनों युवक खेत से लौट रहें थे। घटना मझौली थाना के जोली गांव की है। सूचना के बाद मौके पर मझौली थाना पुलिस पहुंची दोनों ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया है।

परिवार सदमे में 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन खेतों की तरफ भागे और दोनों युवकों को फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डाक्टर्स ने उनके परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया, दोनों की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews