लॉकडाउन: जबलपुर में किराना घर पहुंचाएंगे व्यापारी, प्रशासन ने जारी की लिस्ट

लॉकडाउन: जबलपुर में किराना घर पहुंचाएंगे व्यापारी, प्रशासन ने जारी की लिस्ट

जबलपुर।संदीप कुमार।

जिले में कर्फ्यू और लॉक डाउन के दौरान जबलपुर वासीयो को खाने पीने की वस्तुओं में किसी भी तरह की कमी ना हो इसके लिए ज़िला प्रशासन ने एक पहल की है। कलेक्टर भरत यादव ने जिले के तमाम किराना व्यापारियों के साथ दूरभाष में संपर्क कर उन्हें जरूरतमंदों को किराना होम डिलीवरी करने की अपील की है। ऐसे में वह लोग जिनके घरों में किराने का सामान खत्म हो गया है और लोग लॉक डाउन के कारण कहीं बाहर नहीं जा पा रहे हैं उन लोगों के घरों पर किराना व्यापारी सामान पहुंचाएंगे।

जायज़ कीमत पर ही घरों तक पहुँचायें समान

कलेक्टर ने किराना व्यापारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की सामग्रियों में मनचाही कीमत ना ली जाए। कलेक्टर के निर्देश पर समूचे जिले में करीब 8000 से ज्यादा किराना दुकानों की लिस्ट जारी की गई है।जरूरतमंद व्यक्ति अपने घर के पास वाली दुकानों को फोन करके सामान की लिस्ट दे सकता है जिसके बाद व्यापारी होम डिलीवरी करेगा।

किराना दुकान की लिस्ट में व्यापारी का पता-दुकान का नाम-मोबाइल नंबर सहित स्थान भी लिखा हुआ है।
जिन किराना दुकानों की लिस्ट जारी की गई है उस लिस्ट में दुकान का नाम-उसका मोबाइल नंबर-प्रोपराइटर-दूकान का पता और वार्ड नाम भी लिखा हुआ है, जिससे की हर आम जन आसानी से उस दुकान पर काल करके अपनी जरूरत का किराना और रोजमर्रा की वस्तु घर मांगा ले।

जबलपुर में 21 मार्च से है लॉक डाउन
हम आपको बता दें कि जबलपुर में बीते 21 मार्च से लॉक डाउन की स्थिति बनी हुई है ऐसे में जायज़ है कि लोगों के घरों में रखा रोजमर्रा की जरूरतों का समान खत्म होने लगा हो जिसके देखते हुए ज़िला प्रशासन ने यह तरीका इजात किया है। साथ ही साथ लोगों से अपील की है कि हो सके तो वह अपने घरों के अंदर ही रहे।

जबलपुर में कोरोना वायरस के 6 केस पॉजिटिव
जबलपुर में अभी तक कोरोना वायरस से पीड़ित 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसको देखते हुए अनिश्चितकालीन समय के लिए जिले में कर्फ्यू लागू किया गया है।

लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

KIRANA DUKAN  

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews