Lokayukta Action: 20,000 रुपये की रिश्वत लेते महिला बाल विकास विभाग का परियोजना अधिकारी गिरफ्तार, भ्रष्ट BLO भी पकड़ा

Lokayukta Action: 20,000 रुपये की रिश्वत लेते महिला बाल विकास विभाग का परियोजना अधिकारी गिरफ्तार, भ्रष्ट BLO भी पकड़ा

Lokayukta Action :  जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने दो भ्रष्ट शासकीय सेवकों पर आज नकेल कसी और उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार रिश्वतखोर शासकीय सेवक में एक महिला बाल विकास विभाग का परियोजना अधिकारी है जबकि दूसरा बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) है।

रिश्वत लेते BLO गिरफ्तार 

लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज एक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को ढ़ाई हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी बीएलओ का नाम विशाली राम कोल है, आरोपी ने अहफाज नाम के व्यक्ति से उसका वोटर आईडी बनवाने के लिए 3000/- रुपए रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत अहफ़ाज ने सोमवार की शाम को लोकायुक्त एसपी से की थी।

कैम्प में वोटर कार्ड बनवाने पहुंचे व्यक्ति से मांगी थी रिश्वत 

लोकायुक्त पुलिस ने आज शासकीय प्राथमिक शाला अधारताल में विशाली राम कोल को ढाई हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त टीआई स्वप्निल दास ने बताया कि सोमवार को शासकीय स्कूल में कैंप लगा था जहां पर वोटर आईडी कार्ड बन रहें थे। इसी कैंप में अहफाज ने वोटर आईडी के लिए अप्लाई किया गया था जहां पर कि उससे 3 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। लोकायुक्त पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

20,000/- रुपये की रिश्वत लेते परियोजना अधिकारी गिरफ्तार 

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने आज ही एक और बड़ी कार्रवाई की, लोकायुक्त ने महिला बाल विकास विभाग में पदस्थ परियोजना अधिकारी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिकारी का नाम इन्द्र कुमार साहू है , आरोपी ने आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर चयनित करने के लिए एक महिला नन्ही बाई से डेढ़ लाख रुपए रिश्वत मांगी थी।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews