
रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार पर कड़े एक्शन के निर्देश के बाद से घूसखोर एजेंसियों के निशाने पर हैं लोकायुक्त पुलिस जबलपुर ने आज एक बार फिर भ्रष्ट सरकारी सेवक को रिश्वत लेते रंगे हथ पकड़ा है, आरोपी एक पेंशन अधिकारी है जो रिटायर्ड कर्मचारी से रिश्वत ले रहा था।
जबलपुर लोकायुक्त पुलिस पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक किशोर कुमार नामक सेवानिवृत शासकीय कर्मचारी ने उनके एसपी ऑफिस में एक आवेदन दिया था जिसमें पेंशन कार्यालय में पदस्थ सहायक पेंशन अधिकारी पर रिश्वत मांगने के आरोप थे।
शिकायत में फरियादी किशोर कुमार झरिया ने बताया कि उसने अपने पेंशन दस्तावेजों में अपनी दूसरी पत्नी का नाम डलवाने के लिए पेंशन ऑफिस में आवेदन दिया था जहाँ पदस्थ सहायक पेंशन अधिकारी उन्हें दो महीने से चक्कर लगवा रहे थे और रिश्वत की मांग कर रहे थे।
सहायक पेंशन अधिकारी ने मांगी रिश्वत
किशोर कुमार ने कहा कि सहायक पेंशन अधिकारी सतीश झा ने उनसे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी जिसकी शिकायत उसने 7 नवम्बर को की थी, शिकायत मिलते ही लोकायुक्त पुलिस ने जांच शुरू की और रिश्वत मांगे जाने के प्रमाण मिलते ही ट्रैप प्लान की।
रिश्वत हाथ में आते ही लोकायुक्त पुलिस ने दबोचा
आज तय समय पर फरियादी किशोर कुमार के साथ लोकायुक्त जबलपुर की टीम पेंशन कार्यालय पहुंची, अन्दर जाकर किशोर कुमार ने सहायक पेंशन अधिकारी सतीश झा को रिश्वत की राशि 10 हजार रुपये दे दी, रिश्वत की राशि हाथ में आते ही लोकायुक्त पुलिस की टीम ने छापा मारा और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

