लव, सेक्स और धोखा : प्रेमी ने कराया गर्भपात, कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी

Bhopal- Elderly woman dies of hunger

जबलपुर, संदीप कुमार। मंडला से जबलपुर आकर किराए के मकान में रह रही 19 साल की कालेज छात्रा ने फाँसी लगाकर आत्महत्या (College Student Suicide) कर ली है। युवती ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट (Suicide Note) छोड़ा है जिसमे युवती ने प्यार में मिले धोखे का जिक्र किया है,कोतवाली थाना पुलिस ने सुआइड नोट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर कॉलेज की पढ़ाई करने वाली एक छात्रा के प्रेमी अंकित ने गर्भपात करा कर उसका मोबाइल तोड़ दिया था। अपने प्रेमी से मिले धोखे  को युवती सहन नहीं कर पाई और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें – स्टार हॉस्पिटल संचालक का जमानत आवेदन ख़ारिज, गिरफ़्तारी के आदेश

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि छोटा फुहारा क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर शहर के एक कॉलेज में पढ़ने वाली 19 वर्षीय छात्रा ने अपने किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें – MP Teacher Recruitment 2021: इन चयनित शिक्षकों को बड़ा झटका, नियुक्ति निरस्त

जांच में पुलिस को मृतका द्वारा लिखा एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने लिखा है कि मंडला के अंकित तेकाम से उसके प्रेम संबंध थे अक्सर वह मिलने जबलपुर भी आता था और बाद में उसने उसके साथ धोखा दिया।

ये भी पढ़ें – Good News: नौकरी छूट गई फिर भी मिलेगा PF-Pension का लाभ, जानें EPFO की नई अपडेट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews