Jabalpur News: जबलपुर डबल मर्डर के मुख्य आरोपी मुकुल सिंह ने किया सरेंडर, थाने पहुंचकर बोला- मैं हूं मुकुल सिंह

Jabalpur News: जबलपुर दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने देर रात थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार उसने पुलिस के सामने ये कबूल किया है कि उसने ही ये हत्या की है।
Jabalpur News: जबलपुर डबल मर्डर के मुख्य आरोपी मुकुल सिंह ने किया सरेंडर, थाने पहुंचकर बोला- मैं हूं मुकुल सिंह

Jabalpur News: जबलपुर में दोहरे हत्याकांड में शामिल नाबालिग लड़की के हरिद्वार से पकड़े जाने के बाद अब इस केस का मुख्य आरोपी मुकुल सिंह भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। देर रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर मुकुल सिंह सिविल लाइन थाने पहुंचा और पुलिस से कहा कि मैं हूं मुकुल सिंह, इस दौरान उसने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। पुलिस ने इसकी पूरी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। बताया जा रहा है कि मुकुल सिंह ने यह भी कबूल किया है कि उसने ही राजकुमार और तनिष्क की हत्या की थी। फिलहाल, पुलिस ने मुकुल सिंह को हिरासत में ले लिया है और उसे अज्ञात जगह ले गई है।

2 दिन पहले मिली थी नबालिग

करीब ढाई महीने की तलाश के बाद 28 मई की रात को हरिद्वार पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकुल सिंह की गर्लफ्रेंड और अपने पिता-भाई की हत्या की आरोपी नाबालिग लड़की को गिरफ्तार किया था। वह करीब 2 महीने से हरिद्वार में रह रही थी। उस समय मुकुल सिंह फरार होने में कामयाब हो गया था। वहीं अब उसने खुद बीती रात  पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल जबलपुर में रहने वाली नाबालिग लड़की के पिता और भाई की 15 मार्च को हत्या हुई थी। पिता राजकुमार विश्वकर्मा रेल कर्मचारी और भाई तनिष्क को नाबालिग के बॉयफ्रेंड ने हत्या की थी। इस घटना के बाद नाबालिग लड़की ने अपनी चचेरी बहन को वॉइस मैसेज में बोला था कि मुकुल ने पिता और भाई को मार डाला।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews